About

'नमामि यमुने अभियान'

नमामि यमुने अभियान एक यमुना संरक्षण मिशन है, जिसे 25 मई 2024 में यमुना संरक्षण परिषद् द्वारा ‘स्वच्छ यमुना अभियान’ के रूप में अनुमोदित किया गया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय नदी यमुना के प्रदूषण में प्रभावी कमी, संरक्षण और पुनरु(ार के दोहरे उद्देश्यों को पूरा करना है।
नमामि यमुने कार्यक्रम के मुख्य स्तंभ हैंः-
सीवरेज उपचार अवसंरचना
नदी सतह की सफाई
औद्योगिक अपशिष्ट निगरानी
नदी-तट विकास
जैव विविधता
वनीकरण
जन जागरण यमुना ग्राम

संस्थान का गठन डॉ॰ तरूण अरोड़ा एडवोकेट के द्वारा माँ यमुना के उ(ार तथा विलुप्त होती संस्कृति, ब्रज की पटरानी, यम की बहन यमुना को बचाने के लिए अपनी सहयोगी टीम डॉ॰ मनसा पासवान, डॉ॰ लक्ष्मण दास अरोड़ा, डॉ॰ राजेश मदान, डॉ॰ रंजीत कुमार व महेश कुमार अग्रवाल के साथ मिलकर किया तथा यमुना संरक्षण परिषद् राष्ट्रीय लेवल पर पंजीकृत करा सरकार से सम्पूर्ण भारतवर्ष में कार्य करने की अनुमति ली। संस्थान को पर्यावरण में सर्वोच्च काम करने हेतु प्।थ्ध्प्ैव् 14001रू2015 भी प्रदान किया गया है। साथ ही साथ आयकर विभाग के द्वारा पैन नम्बर, भारत सरकार द्वारा दर्पण आईडी, 80जी, 12ए भी प्रदानं किये गये हैं।
डॉ॰ तरूण अरोड़ा एडवोकेट इस संस्थान में बतौर चेयरमैन, डॉ॰ मनसा पासवान बतौर राष्ट्रीय अध्यक्षा, डॉ॰ लक्ष्मण दास अरोड़ा बतौर महासचिव, डॉ॰ राजेश मदान बतौर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ॰ रंजीत कुमार बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महेश कुमार अग्रवाल बतौर राष्ट्रीय अतिरिक्त सचिव सर्वसम्मति से चुने गये हैं।
संस्थान के द्वारा आम जनता को स्वच्छ यमुना व नमामि यमुने अभियान से जोड़ने के लिए मोबाईल नम्बर 8929051975 भी जारी किया गया है ताकि आमजन सीधा हमारे अभियान से जुड़ सकें।
संस्थान के द्वारा नमामि यमुने व स्वच्छ यमुना अभियान के तहत जन जागरण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। कार्यक्रम में जन-जन तक पहुँच बनाने और सामुदायिक भागीदारी के लिए कई कार्यक्रम, कार्यशालायें, सेमिनार और सम्मेलन तथा अनेक रैलियों, अभियानों, प्रदर्शनियों, श्रमदान, प्रतियोगिताओं, वृक्षारोपड़ अभियानों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं तथा व्यापक प्रचार के लिए टी.वी., रेडियो, एफ.एम., प्रिंट मिडिया विज्ञापन, इलैक्ट्रॉनिक मिडिया के द्वारा विज्ञापन प्रकाशित करवाये जाते हैं। नमामि यमुने थीम गीत कार्यक्रम की दृढ़ता बढ़ाने के लिए समय-समय पर लाँच किये जाते हैं और डिजिटल मिडिया/सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाता है। आशा करते हैं कि स्वच्छ यमुना व नमामि यमुने अभियान में आप हमारा सहयोग करेंगे।